संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय सकोड़ी में दसवीं कक्षा की छात्रा अंशिका ठाकुर ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंशिका ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हाई जंप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अंशिका का यह प्रदर्शन न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय है। इससे पहले जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में अंशिका ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। विद्यालय के अध्यापक विशाल ठाकुर ने इस कामयाबी के लिए प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों की तरफ से अंशिका को बधाई दी है।