संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाषा एवं संस्कृति विभाग कला केंद्र कोठों में पहाड़ी सप्ताह पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान दो सत्र में कार्यक्रम करवाया गया। पहले सत्र में निबंध, मुहावरे, लोकोक्तियां और पहेलिया लेखन का आयोजन किया गया। इसके बाद दूसरे सत्र में पहाड़ी कवि सम्मेलन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में करीब 80 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में सान्वी प्रथम, दिक्षीता दूसरे और, सोनाक्षी कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता ने देवांशी ने प्रथम, पूर्वाशीं द्वितीय और साक्षी ने तीसरा, मुहावरा लेखन में डिंपल ने प्रथम, रिद्धिमा ने द्वित्तीय और संचिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पहेलियां लेखन प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं, द्वितीय सत्र में पहाड़ी कवि सम्मेलन में राम लाल वर्मा ने शिव मंदिर जटोली न्यारा योगानंद आश्रम बौहत न्यारा, किशा तेरा लाल, दसोदा शुन तू खाटी एड़ी दसोदा हुन तू समेत अन्य कविताएं पड़ी गई। इसमें डॉ. शंकर वाशिष्ठ, डॉ. प्रेमलाल गौतम, सुनीता शर्मा, रत्न ठाकुर कवियों ने भाग लिया।