फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नन्ही बच्चियों ने भांगड़ा और नाटी से जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवरिश पब्लिक स्कूल धर्मपुर में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रवरिश पब्लिक स्कूल धर्मपुर ने वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया। समारोह में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सच्चिदानंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सेवानिवृत एयर कमांडर विनोद खन्ना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई। स्कूल की मुख्याध्यापिका पूजा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उसके बाद नन्ही बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनेक प्रस्तुतियां दीं। बच्चियों ने भांगड़ा, नाटी और आहा टमाटर कविता प्रस्तुति की। एक बच्ची ने हनुमान चालीसा पढ़कर सुनाई। इस दौरान मेधावी बच्चियों को पुरस्कार देकर को सम्मानित किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका पूजा शर्मा ने बताया की बच्चे दस दिनाें से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयार कर रहे हैं। हमारे देश में संसाधनों की कमी नहीं है, कमी है तो बस प्रयास की। हमें हर कार्य में शत-प्रतिशत प्रयास करना होगा तभी हम सफलता प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षा निदेशक सत्या शर्मा, राधा शर्मा, ममता शर्मा, नुरिशा शर्मा, नेहा गुप्ता व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें