फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
सोलन कन्या विद्यालय से परीक्षा देने के बाद निकलती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पहली से आठवीं कक्षा के बच्चे दे रहे परीक्षा
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीम ने भी किया स्कूलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई हैं। पहले दिन छठी कक्षा ने सोशल साइंस, सातवीं में गणित, आठवीं कक्षा के बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। जानकारी के अनुसार परीक्षा देने के लिए बच्चे सुबह 9:00 बजे परीक्षा देने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। इसमें 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। पहली से पांचवीं तक की परीक्षाएं एक से 10 दिसंबर समाप्त हो जाएंगी। वीरवार को परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने भी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें सोलन के साथ लगते चेवा स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं। उप शिक्षा प्रारंभिक जिला अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वीरवार को स्कूलों का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने सभी स्कूलों को परीक्षाओं को सफल बनाने के आदेश दिए हैं। अगले माह से पहली से पांचवीं कक्षाओं की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए भी विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें