फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिलाई प्रशिक्षण में अंजली रहीं पहले स्थान पर

विज्ञापन
नालागढ़ में स्त्री सभा के वार्षिक पारितोषिक समारोह में प्रशिक्षणार्थी व सभा के पदाधिकारी मुख्य अ
विज्ञापन
स्त्री सभा ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्त्री सभा नालागढ़ ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। यह समारोह संस्था की ओर से संचालित सिलाई सेंटर के परीक्षार्थियों को पुरस्कार बांटने के लिए मनाया गया। इसमें सेवानिवृत संयुक्त निदेशक डेंटल हेल्थ सर्विसेज डॉ. पूनम जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्त्री सभा की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की और परीक्षार्थियों की ओर से सिलाई सीख कर आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बताया। संस्था की उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षण के दौरान पहले स्थान प्राप्त करने वाली अंजली, दूसरे पर अमृता व रेशमा और तीसरे स्थान पर सुमन देवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेनेटरी पैड और जुराबें भी बांटी गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णा बंसल, उपाध्यक्ष लाजवंती, सेक्रेटरी रजनी नैय्यर, कोषाध्यक्ष मंजुला शर्मा, सलाहकार सुमति सिंगल, शकुंतला पटियाल, मंजू रोहेला, अंजलि शर्मा सहित लगभग 35 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें