फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालागढ़ की ग्रीन लेम कंपनी में आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी खंगाला रिकॉर्ड

Sat, 28 Feb 2026 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।

सार

पंजेहरा स्थित प्लाई बनाने वाली कंपनी ग्रीन लेम में आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। 
विज्ञापन
आयकर विभाग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नालागढ़ के पंजेहरा स्थित प्लाई बनाने वाली कंपनी ग्रीन लेम में आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। शुक्रवार को भी विभाग की टीम जांच में जुटी रही। गुरुवार सुबह विभाग की एक दर्जन गाड़ियां कंपनी में आई और कंपनी को बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस कर्मी को तैनात कर दिया गया। कोई भी कर्मचारी न तो अंदर जा सका, जो कर्मचारी कंपनी के अंदर ड्यूटी पर थे, उन्हें भी बाहर नहीं आने दिया। सभी के फोन कब्जे में ले लिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के भी फोन बंद करा दिए गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आयकर विभाग की टीम आई है। पंजेहरा स्थित ग्रीन लेम कंपनी में दूसरे दिन आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे रहे। विभाग के कर्मचारियों ने कंपनी के सभी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे है। फैक्ट्री के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों की तलाशी भी ली गई। यह कार्रवाई आयकर संबंधी अनियमितताओं की आशंका के चलते की गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विभाग की ओर से अभी तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। आयकर विभाग ने पुलिस की टीम का सहयोग भी लिया है। पुलिस टीम को कंपनी को चारों ओर से घेर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें