फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुल्तानपुर में आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
सुल्तानपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण के दौरान मौजूद विधायक व अन्य। स्रोत: बीडीओ का
विज्ञापन
विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दी सौगात, बेटियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के कोटला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। सोमवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव और रचनात्मक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही ग्रामीण विकास को नई गति दी जा सकती है। कोटला में आंगनबाड़ी भवन बनने से अब बच्चों को बेहतर परिवेश में शिक्षा और पोषण मिल सकेगा।ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य मनजीत, अन्हेच के प्रधान मोहनलाल, बड़ोग के उपप्रधान गुरुदेव शर्मा और खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें