फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिलासपुर के घुमारवीं में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (घुमारवीं)। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। घुमारवीं के मिलन पैलेस में 20 नवंबर को 20वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के लिए मौके मिलेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज चंदेल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां इंटरव्यू लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें बेरोजगारों का पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। रोजगार मेले में 12वीं पास, बीटेक, आईटीआई, एमबीए व अन्य कोई भी 18 से 40 साल के बीच का पुरुष या महिला जिसने कोई भी डिग्री डिप्लोमा किया हो वे भाग ले सकता हैं। उम्मीदवारों को सारे डॉक्यूमेंट के साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें