फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में 344 यूनिट रक्त किया एकत्रित

विज्ञापन
परवाणू में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्त देते हुए दाता। संवाद
विज्ञापन
परवाणू उद्योग संघ व परवाणू ब्लड डोनर्स सोसायटी ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू उद्योग संघ और परवाणू ब्लड डोनर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 51वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय निवासियों और उद्योगों के लिए उत्साहजनक रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 344 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके कारण 400 दानियों के पंजीकरण के बाद आयोजकों को पंजीकरण रोकना पड़ा। रक्तदान शिविर का संचालन चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज की डॉ. रवनीत के नेतृत्व में लगभग 18 लोगों की टीम और आईजीएमसी (शिमला) से आए डॉ. सिद्धार्थ के नेतृत्व में लगभग सात लोगों की टीम ने किया। परवाणू के उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और समाज सेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के साथ ही परवाणू उद्योग संघ की ओर से परवाणू के लोगों और स्कूली बच्चों के मनोरंजन व जागरूकता के लिए ड्रोन शो का भी विशेष आयोजन किया गया। इस शो का सफल संचालन आईआईटी मंडी की टीम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें