फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी प्रतियोगिता में अंबुजा टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
नगर युवा खेल कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों के साथ मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश शुक्ला, वक्ता रोहित
विज्ञापन
आरएसएस नगर इकाई टूर्नामेंट का आयोजन, चार टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खेल तरंग नगर इकाई दाड़लाघाट की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर स्यार दाड़लाघाट में नगर युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की चार टीमों ने भाग लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. मुकेश शुक्ला उपस्थित रहे, जबकि रोहित ने बतौर वक्ता युवाओं को खेल, अनुशासन, संगठन और राष्ट्र निर्माण के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अंबुजा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि धार्मिक युवा क्लब दाड़लाघाट उपविजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक महेश्वर, प्रदीप, कुनाल, नरेश, विनोद, राकेश महाजन तथा अश्वनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें