फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के दिए टिप्स

विज्ञापन
नालागढ़ में ब्लाक कांग्रेस की बैठक मे भाग लेते हुए पदाधिकारी- संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ में ब्लाक कांग्रेस की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आगामी चुनावों को लेकर नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौकीवाल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने और बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूराम ने की। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमाणी, नालागढ़ प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा और विधायक हरदीप बावा विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमाणी ने कहा कि चुनाव में अब करीब एक वर्ष का समय बचा है। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ, पंचायत, मंडल और जोन स्तर पर पार्टी के प्रति समर्पित युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ के दम पर ही चुनाव में सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही संगठन में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। विधायक हरदीप बावा ने अपने दो साल के कार्यकाल का ब्योरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अब हर माह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक अलग-अलग जोन में आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में हिमाचल किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा, उजागर चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नौनी चौधरी, हुसन ठाकुर, राम कुमार शर्मा, हरप्रीत सैणी, देवी शरण खुल्लर, दलबीर राणा, प्रिंस शर्मा, चंदन सिंह, श्याम विनायक, अनमोल राणा, सरोर पंचायत प्रधान अंजना शर्मा और अनिल कौंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें