फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश में फिर तालाब बना अंबुजा चौक

विज्ञापन
दाड़लाघाट के अंबुजा चौक पर शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव। (संवाद)
विज्ञापन
एनएच-205 पर जलभराव से परेशानी, वीडियो वायरल संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दाड़लाघाट के अंबुजा चौक पर बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आई है। शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद चौक पर पानी जमा हो गया, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जलभराव का वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस समस्या को लेकर आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई बार यह पानी दुकानों के बाहर तक पहुंच जाता है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी अंबुजा चौक पर जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने शिकायत की थी। उस समय संबंधित अधिकारियों ने यू-शेप ड्रेन बनाकर जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी यह कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। शुक्रवार की बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।
लोगों और व्यापारियों ने विधायक संजय अवस्थी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से अंबुजा चौक की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हर मानसून में सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता नेत्रा प्रकाश ने बताया कि अंबुजा चौक पर जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें