फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोक सभा चुनाव से पहले जेबीटी नियुक्तियां करने की मांग

Sun, 14 Apr 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय से ले भर्ती प्रक्रिया के लिए अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की जिला इकाई ने राज्य सरकार से जेबीटी शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर उच्च न्यायालय से अनुमति लेने की मांग की है। संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व देव मेहता ने जारी सयुंक्त बयान में कहा कि राज्य में लगभग 6 माह पहले जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए बैच के आधार पर साक्षात्कार हो चुके हैं लेकिन जेबीटी नियुक्तियों को लेकर याचिका उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण उच्च न्यायालय से अनुमति लेकर नियुक्तियां होंगी। राज्य सरकार ने अभी तक उच्च न्यायालय से अनुमति नहीं ली है। जिससे जेबीटी वर्ग बहुत निराश है। संघ ने प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से बैच के आधार पर 1161 पदों पर नियुक्तियां करने की अनुमति उच्च न्यायालय से लोकसभा चुनाव से पहले लेने की मांग की है। राज्य में लगभग 4100 के करीब जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। मुनीष शर्मा, संदीप कुमार, नरेश कुमार, राजेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, कविता शर्मा, रुचिका गुप्ता, मनीषा, रीना कुमारी, मनोज कुमार,रमेश कुमार, शंकर शर्मा ने अनुमति के बाद नियुक्तियां करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें