फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण और नारा लेखन में अमानत रही पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट सकूल में फायर क्लब ने करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में फॉरेस्ट फायर क्लब का गठन किया गया। क्लब के तहत विद्यालय में चार से लेकर 11 अप्रैल तक जंगली आग जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के तहत विद्यालय में अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इन साप्ताहिक गतिविधियों का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने किया था। उन्होंने चार अप्रैल को विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में बच्चों और अध्यापकों को जंगल की आग लगने के कारणों, उससे होने वाले नुकसान व उसके निदान के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अमानत पहले, एंजल दूसरे और नीतू तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः अमानत, धीरेन, रुद्र रहे। कला प्रतियोगिता में अभय चौहान पहले, तृषा दूसरे, हेमंत तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में 10 अप्रैल को विद्यालय के आपदा प्रबंधन नोडल ऑफिसर सुभाष व उनके सहयोगी लेखराज ने आग के प्रकार के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें