फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयांज के अमन और निशा सवऱ्र्वश्रेष्ट छात्र

Fri, 16 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरयांज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरयांज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल समिति प्रबंधन समिति के प्रधान संतराम भारद्वाज ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, पंजाबी गीत, समूह गीत, एकल गीत, देशभक्ती गीत और लघु नाटिका का मंचन किया। इसमें विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक का मंचन किया। इसकी अभिभावकों और अध्यापकों ने खूब सराहना की।

स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश जोशी ने विद्यालय की वार्षिक खेलकूद, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों के समक्ष रखी।  इसमें मेधावी दसवीं कक्षा के छात्र अमन ठाकुर और जमा दो कक्षा की छात्रा निशा को सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा चुना गया। टैगोर सदन को प्रथम और रमन सदन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को वार्षिक समारोह की बधाई देते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर, संतराम कौंडल, हरीराम भारद्वाज, तारा वर्मा, कश्मीरी देवी, प्रेमदेई, मीरा देवी सहित अन्य अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें