फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में पूर्व छात्रा आरती को किया सम्मानित

Wed, 08 Jul 2026 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के दिग्गल कालेज के प्रार्चाय व अन्य अध्यापक पूर्व छात्रा आरती शर्मा को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
पूर्व छात्रा ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल के तत्वावधान में कॅरिअर काउंसिलिंग सेल एवं पूर्व छात्र संघ समिति की ओर से एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रतिभावान पूर्व छात्रा आरती शर्मा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। आरती शर्मा मनलोग कलां गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय दिग्गल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की तथा वर्तमान में पीएच.डी. का शोधकार्य कर रही हैं। हाल ही में उनका चयन हरियाणा के राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (हिंदी) के पद पर हुआ है। उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय, क्षेत्र तथा समस्त विद्यार्थियों के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से आरती शर्मा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने आरती शर्मा को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर उच्चतम लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आरती शर्मा आज महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत हैं तथा उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय, गुरुजनों विशेष रूप से हिंदी प्राध्यापिका डॉ. सुनीता शर्मा को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता केवल सतत परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति ही व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों से राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें