अल्पाईन स्कूल के बेस्ट स्केटर चुने दंक्षाक अपने कोच के साथ स्रोत- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ ने पंचकूला में आयोजित युवा स्केटर्स ने दूसरी हिमाचल प्रदेश स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा सात के दक्षांक सिंघला ने 500 मीटर और 1,000 मीटर इनलाइन स्केटिंग दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। दक्षांक को अपनी श्रेणी में प्रतिष्ठित बेस्ट स्केटर अवाॅर्ड मिला। कक्षा सात के जसकरण ने 500 मीटर और 1,000 मीटर इनलाइन स्केटिंग दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दोनों छात्रों का चेन्नई में होने वाली नेशनल-लेवल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। स्कूल की निदेशक प्रेम जोशी ने छात्रों की सराहना की। प्रधानाचार्य बिंदु ने कहा कि दक्षांक और जसकरण ने स्कूल का नाम रोशन किया है।