संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कृमि नियंत्रण करने के लिए दो से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में 1,63,700 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्कूलों और आंगनबाडियों में यह अभियान चलाया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा है। वहीं, दवा के सेवन के बाद बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। हालांकि बच्चों को दवा खिलाने के बाद आशा वर्करों और अध्यापकों की भी अलग से टीम गठित की गई थी ताकि बच्चों का दवा खाने के बाद होने वाले प्रभाव का पता लग सके और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके। बच्चों में कृमि नियंत्रण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को आशा वर्कर और अध्यापकों के साथ बैठक की थी। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 2,20,000 बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसे काफी हद तक पूरा करने के लिए कार्य किया गया है। अब मॉपअप राउंड के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी।
कृमि नियंत्रण को लेकर जिले में 1,63,700 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा था। इसमें 2,206,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। इससे वंचित रहे बच्चों को मॉपअप राउंड के दौरान खुराक दी जाएगी।
-डॉ. गगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन।