फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर दौड़ना शुरू हुए एयर पावर ब्रेक कोच

विज्ञापन
कालका-​शिमला विश्व धरोहर पर एयर पावर ब्रेक से लैस कोच। स्रोत: रेलवे बोर्ड
विज्ञापन
कालका वर्कशॉप में ही किया है कोच में ब्रेक सिस्टम जोड़ने का कार्य
विज्ञापन

दुर्घटनाओं का अंदेशा भी होगा न्यून, ढलान में आसानी से लगा सकेंगे ब्रेक
यात्रियों को आरामदायक व सुरक्षित सफर के लिए बेहतर सुविधा करवा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर दौड़ने वाले कोच के ब्रेक सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने पहली बार एयर पावर ब्रेक से लैस कोच को शामिल कर दिया है। शुक्रवार से एक ट्रेन में सात कोच जोड़ दिए हैं। इससे अब कालका से शिमला के बीच रोमांचक सफर ओर आरामदायक हो जाएगा। खास बात ये है कि कोच में एयर पावर सिस्टम जोड़ने का कार्य कालका वर्कशॉप में ही किया है। इससे पहले कोच में वैक्यूम ब्रेक शामिल है।
ऐसे में अगर आपातस्थिति में ट्रेन को रोकना पड़े तो ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रुकती है, लेकिन अत्याधुनिक ब्रेक सिस्टम को जोड़ने से अब मौके पर ही ट्रेन को आसानी से रोका जा सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड की ओर से धीरे-धीरे सभी रेल कोच में अत्याधुनिक ब्रेक सिस्टम को जोड़ना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में कालका-शिमला रेल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों में पावर ब्रेक होगी।
विज्ञापन

बेहतर तकनीक वाले ब्रेक सिस्टम को शुक्रवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 व शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 में बोगियों को जोड़ा गया। वर्ष-2025 में रेलवे बोर्ड की ओर से बोगियों में एयर पावर ब्रेक सिस्टम को जोड़ने का कार्य शुरू हुआ था। इस कार्य को छह माह में पूरा करने के बाद बोर्ड की ओर से ट्रायल शुरू किए थे। इसमें अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम ने भी ऑसिलेशन ट्रायल, इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस परीक्षण और नियंत्रणीयता परीक्षण किए और अपनी रिपोर्ट बोर्ड के उच्चाधिकारियों को दी गई। इसी के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से भी बोगियों का सफल सत्यापन किया। इन सब चीजों के पूरा होने पर अब उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से यात्री सेवा शुरू करने की अंतिम मंजूरी दी है।

-
आत्मनिर्भर भारत का रेलवे बोर्ड ने दिया बड़ा उदाहरण
वेक्यूम ब्रेक से एयर ब्रेक सिस्टम को स्थानीय स्तर पर डिजाइन और एकीकृत कर रेलवे बोर्ड की ओर से आत्मनिर्भर भारत का बड़ा उदाहरण दिया है। इन कोचों में संशोधित बोगियों और ट्रॉलियों का उपयोग किया है, जिन्हें बेहतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया है। यह हिमालयी क्षेत्र की खड़ी ढलानों और तीखे मोड़ों के लिए अत्यंत आवश्यक है। नया सिस्टम पुराने वेक्यूम ब्रेक सिस्टम की तुलना में बेहतर ब्रेकिंग नियंत्रण और दक्षता प्रदान करेगा।

-
एयर ब्रेक बोगियों की शुरुआत कालका-शिमला लाइन पर कर दी गई है। विरासत को संरक्षित करने के साथ यात्रियों को आधुनिक सुरक्षा मानकों व लागत प्रभावी तकनीकी प्रगति का लाभ सुनिश्चित करने की ये दोहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आधुनिकीकरण का यह प्रयास बड़ी कामयाबी में शामिल हुआ है। कालका-शिमला रेलवे का सदी पुराना आकर्षण ट्रैक है। इसे 21वीं सदी की इंजीनियरिंग से लैस किया है। इससे देशभर के पर्यटकों के लिए सुरक्षित व सुगम यात्रा की गारंटी मिल सकेगी।
विज्ञापन

-अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे

कालका-शिमला विश्व धरोहर पर एयर पावर ब्रेक से लैस कोच। स्रोत: रेलवे बोर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें