फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू से कृषि औजारों की दुकानें बंद, नहीं मिल रहे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्फ्यू से कृषि औजारों की दुकानें बंद, नहीं मिल रहे उपकरण
विज्ञापन

बारिश के बाद खरीफ फसल की बिजाई की तैयारी कर रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में खरीफ फसल की बिजाई के लिए किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि कोविड कर्फ्यू के बीच कृषि औजारों की दुकानें बंद हैं। इस कारण किसान कृषि औजारों की खरीद और मरम्मत का कार्य भी नहीं करवा पा रहे हैं। वर्तमान में किसान धान, बाजरा, मक्का, ज्वार, लोबिया, टमाटर, खीरा, मिर्च आदि नकदी फसलों की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कृषि उपकरणों की दुकानें बंद होने के कारण किसानों को खरीफ ऋतु की फसलों की बिजाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले बिजाई के लिए किसान जहां बैलों से बुआई कार्य करते थे, अब टिलर (ट्रैक्टर) से खेतों की बुआई कार्य किया जा रहा है। कई किसानों के टिलर खराब पड़े हैं जिसकी मरम्मत के लिए किसानों को पुर्जे तक नहीं मिल पा रहे हैं। क्षेत्र के किसान अनिल कुमार, देवराज शर्मा, कृष्ण लाल, जगदीश चंद, पवन कुमार ने बताया कि खेतों की बुआई करने के लिए अच्छी बारिश हुई है। हालांकि कृषि औजारों की दुकानों के बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। बुआई में प्रयोग होने वाले टिलर के पुर्जे दुकान बंद होने के कारण नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कृषि औजारों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें