फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निजात और अमन चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/बद्दी। कोविड के बीच जिला सोलन में ईद का पर्व मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने कोरोना के चलते घरों में नमाज अदा की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महामारी से निजात और सबके लिए अमन चैन की दुआएं मांगीं। जिले के सोलन और बीबीएन क्षेत्रों में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। ईद के दौरान सभी लोगों ने कोविड एसओपी का पालन किया।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि लोगों ने घरों में कोविड नियमों को ध्यान में रख नमाज अदा की गई। इस मौके पर देश में अमन चैन और कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ मांगी। बद्दी में हाजी अनवर खान, गुलजार मोहम्मद, नियाज मोहम्मद, शाहिद खान राणा, अरमान खान, ईशान खान, दिलबाग खान, हामीद खान, मोहम्मद आशिक, दिलवर खान, अकबर खान, सद्दीक खान राणा समेत दर्जनों लोगों ने अपने अपने घरों में देश की खुशहाली के लिए नमाज अदा की।
बद्दी स्थित अनवारिया जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद जाकिर ने बताया कि इस दिन सभी लोग अपने कमाई में से सभी को 40 रुपये फितराना देना होता है। यह किसी गरीब आदमी या किसी मदरसे में दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लोग जगात भी देते है जिसमें एक लाख पर 2500 रुपये दिए जाते हैं। हर वर्ष सोलन, बद्दी, बरोटीवाला, भुड, बिलांवाली, भूपनगर, नालागढ़ आदि स्थानों पर नमाज अदा की जाती है लेकिन कोरोना के चलते मस्जिद में नमाज नहीं अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें