फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 650 क्विंटल आलू बीज की भेजी मांग, अगले माह बिजाई होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में करीब 250 हेक्टेयर भूमि में होती है सर्दियों में आलू की खेतीबाड़ी
विज्ञापन

किसानों को 33 रुपये प्रति किलो मिलेगा कुफरी ज्योति आलू का बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में सर्दियों के सीजन में होने वाली आलू की खेती के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से विभिन्न विकास खंडों से आई मांग के आधार पर 650 क्विंटल कुफरी ज्योति किस्म के आलू के बीज की मांग उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। दिसंबर से आलू की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
सोलन जिले में सर्दियों के मौसम में करीब 250 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल लगाई जाती है। इस बार किसानों को कुफरी ज्योति आलू का बीज 33 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जाएगा। बीज की आपूर्ति होते ही इसे सभी विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि समय पर बिजाई पूरी हो सके। जिले के विभिन्न कृषि विकास खंडों से किसानों की आवश्यकता के अनुसार बीज की मांग जुटाई गई है। इसमें कंडाघाट खंड से 200 क्विंटल, सोलन खंड से 150 क्विंटल और नालागढ़ खंड से 60 क्विंटल बीज की मांग भेजी गई है। इसके अतिरिक्त कुनिहार समेत अन्य क्षेत्रों से 240 क्विंटल बीज की मांग शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक, जिला सोलन डॉ. अजब कुमार नेगी ने बताया कि जिले में आगामी बिजाई सीजन के लिए कुल 650 क्विंटल कुफरी ज्योति आलू के बीज की मांग भेज दी गई है। किसानों को बीज 33 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें