फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में कृषि विभाग भी छेड़ेगा नशे के खिलाफ जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान प्रशिक्षण शिविरों और ग्राम सभाओं के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव पहुंचा रहे नशे के दुष्प्रभावों का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अब कृषि विभाग भी मैदान में उतर गया है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने बताया कि कृषि विभाग सोलन के कर्मचारी गांव-गांव जाकर हर घर तक नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता का संदेश पहुंचा रहे हैं। डॉ. कश्यप ने कहा कि नशा केवल मनुष्य के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह कृषि आधारित परिवारों की उत्पादकता, आय और सामाजिक स्थिरता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। इसके दृष्टिगत कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की ओर से किसान प्रशिक्षण शिविरों, ग्राम सभाओं और जागरूकता कार्यक्रमों में नशा निवारण संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


आमजन की सहभागिता पर सफलता
उप निदेशक ने जोर देकर कहा कि एंटी चिट्टा अभियान की सफलता आमजन की सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं और युवाओं का सही दिशा की ओर मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें