दून के विधायक राम कुमार चौधरी किसानों को कृषि उपमकरण देते हुए- स्रोत- ग्रामीण
दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने दी सौगात,बदेहरी सामुदायिक भवन के लिए दिए दो लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने रविवार को पट्टा बाडियां एवं गोयला में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। इस दौरान पट्टा में 110 व गोयला में 138 किसानों को उपकरण बांटे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं कार्यांवित कर रही हैं। किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना को एकीकृत रूप में आरंभ किया गया है, जिससे किसानों को सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव बदेहरी के समुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गोयला पंचायत के प्रधान मदन, ग्राम पंचायत ढकरियाणा के प्रधान प्रेम उपप्रधान ताराचंद, पूर्व उपप्रधान सोहनलाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।