फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अग्नि टीम ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

Fri, 29 Dec 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के अवस्थी नर्सिंग काॅलेज में आयोजित वार्षिक कब्ड्डी प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ियों से
विज्ञापन
फाइनल में जल टीम को 41 अंकों से किया पराजित
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज में वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
पद्मश्री अजय ठाकुर ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री अजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि कबड्डी कोच संजीव ठाकुर ने शिरकत की। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अग्नि टीम ने जल टीम को एकतरफा मुकाबले में 66 अंकों से हरा दिया।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य शुभा भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया जिनमें सूर्य, अग्नि, वायु, जल, आकाश, पृथ्वी एवं ध्रुव ने भाग लिया। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में जल टीम एवं आकाश टीम को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल अग्नि और सूर्य टीम के बीच हुआ, जिसमें अग्नि विजेता रही। फाइनल में अग्नि टीम ने एकतरफा मैच में 25 के मुकाबले 66 अंकों से जीत दर्ज करके खिताब जीता। मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल में कभी हार नहीं होती बल्कि एक टीम को जीत मिलती है और दूसरी टीम को सीख मिलती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए काॅलेज के प्रबंधकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें