फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामसभा में प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा
विज्ञापन

2018 के प्रस्ताव को भी खारिज करने लिया निर्णय
कुनिहार की हाटकोट पंचायत में हुआ ग्रामसभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन) । विकास खंड कुनिहार की हाटकोट पंचायत में बुधवार को ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार का यह तुगलकी फरमान कतई मंजूर नहीं है। इसके लिए चाहे न्यायालय में याचिका दायर क्यों न करनी पड़े।
विज्ञापन

हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया और इसे सरकार को भेजने का निर्णय लिया। इसमें 2018 में पंचायत के नगर पंचायत के पक्ष में दिए गए प्रस्ताव को खारिज करने का भी निर्णय लिया गया। सभा में 2025, 26 की विकास योजना का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा भी बैठक में अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में उपप्रधान रोहित जोशी, पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, संजय जोशी, रक्षा शर्मा, बिमला देवी, पूजा ठाकुर, तेजेंद्र सैनी, पंचायत सचिव रविंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें