फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने की उठाई मांगनालागढ़ में फेरी लगाने वालों की वेरिफिकेशन भी करेगा प्रशासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में नालागढ़ के लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर हिंदुओं की सहायता करने की मांग उठाई। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
नालागढ़ के सूरज बिष्ट, विनोद शर्मा, अजय कुमार, श्रवण चंदेल, नीरज, विक्रम, पंकज शर्मा, लाभ सिंह, चंद्रशेखर, अर्चना कौंडिल्य, इंदू वैद्य व रविंद्र सांख्यान के नेतृत्व में लोग नालागढ़ विश्रामगृह में एकत्रित हुए। वहां से एक जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर विजय कुमार, सूरज बिष्ट व इंदू वैद्य ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं अत्याचार को लेकर चिंता जताई। सभी ने हिंदुओं को बचाने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार ने कहा कि जो बाहरी लोग नालागढ़ क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते हैं। उनकी वेरिफिकेशन होनी चाहिए। यह लोग फेरी लगाने के चक्कर में यहां पर रेकी कर रहे हैं और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। सूरज बिष्ट ने कहा कि बांग्लादेश में बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। केंद्र सरकार से बांग्लादेश में ऐसा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। एसडीएम ने लोगों को उपायुक्त के माध्यम से उनका ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें