फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुआवजे पर सहमति न बनने पर परिजनों ने कंपनी के गेट पर रखा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिन छत से गिरने से कामगार हो गई थी मौत
विज्ञापन

कंपनी के साथ समझौता होने के बाद हटाया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कंपनी की छत से गिरकर बुधवार को कामगार की मौत हो गई। मामले में कंपनी की ओर से मुआवजे को लेकर सहमति न बनने पर वीरवार को परिजनों ने कंपनी के गेट पर शव रख दिया। हालांकि बाद में कंपनी के साथ समझौता होने के बाद शव को हटा दिया गया। पुलिस के अनुसार खेड़ा स्थित एक धागा मिल में निचला खेड़ा के रोकी राम (25) की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया, लेकिन कंपनी की ओर से मुआवजा राशि को लेकर सहमति न बनने पर परिजनों ने शव कंपनी के गेट पर रख दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बाद सहमति बन गई और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें