फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण पर भाजयुमो का धरना प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जेएनयू प्रकरण पर भड़के भाजयुमो सोलन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मालरोड पर प्रदर्शन किया। इस प्रकरण में कांग्रेस के रवैये और देशद्रोह के मुकदमे में फंसे छात्र नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

  साथ ही आरोपी छात्र नेताओं के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों को देशद्रोही करार दिया गया। आरोपी छात्रों का समर्थन करने वालों के लिए बीस को सद्बुद्धि हवन और हस्ताक्षर अभियान छेड़ने का ऐलान भी किया।
 जेएनयू परिसर में हुए देशद्रोही प्रदर्शनों के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को जिला उपायुक्त सोलन मदन चौहान के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर शिवम मित्तल, अरुण ठाकुर, मुकेश शर्मा, निलम, मनोज रघुवंशी, अभिषेक, पंकज, रोहित भारद्वाज, नरेश कुमार, ललित, अरुण कुमार, गगन, मंजीत सिंह, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


सद्बुद्धि हवन करवाएगा मोर्चा
युवा मोर्चा ने विश्राम गृह से डीसी कार्यालय तक विरोध रैली भी निकाली। इसमें युवा मोर्चा के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाजयुमो के अध्यक्ष भरत साहनी ने कहा कि प्रदेश जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और पश्चिम बंगाल की तरह बड़े प्रदेशों की तरह देशद्रोही प्रदर्शन हो रहे हैं। इसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करती है। इसके विरोध में युवा मोर्चा ने 20 फरवरी को सद्बुद्धि हवन और हस्ताक्षर अभियान चलाया  जाएगा।

देशद्रोह के कार्य करने वाले किए जाएंगे गिरफ्तार
भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने कहा कि जो भी भारत में रहकर देशद्रोही प्रदर्शनों में भाग लेता है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इससे भविष्य में देशद्रोह का कार्य करने वालों पर अंकुश लगेगा। प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार की कार्रवाई का भाजयुमो ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें