फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टीकाकरण के बाद अब पोर्टल पर अपलोड होगी पशुओं की फोटो

Mon, 03 Aug 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1.50 लाख पशुओं को लगाई जा रही वैक्सीन, 80 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन

मानसून के समय पशुओं को लग जाता है गलघोंटू और खुर और मुंह पका रोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बरसात के मौसम में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग की ओर से जिला सोलन में टीकाकरण अभियान को लेकर कई नई और पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। अब पशुओं को टीका लगाने के बाद उनकी तस्वीर और स्थान को सीधे वेब पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन दिनों जिले में गलघोंटू रोग को लेकर वैक्सीन लगा रहा है। जिसका 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग का फील्ड स्टाफ टीका लगाने के साथ ही मौके से पशुओं की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके अलावा टीकाकरण के समय की जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जाएगी। इस कदम से न केवल टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि हर गांव और क्षेत्र तक वैक्सीन का लाभ पहुंच रहा है। बरसात के मौसम में पशुओं में खुर-मुंह रोग का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसे देखते हुए विभाग ने सोलन जिले के लगभग 1.50 लाख पशुओं को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीकाकरण का यह कार्य पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

80 फीसदी कार्य पूरा
उपनिदेशक पशुपालन विभाग सोलन विवेक लांबा ने बताया कि खुर-मुंह के साथ-साथ बरसात में पशुओं को चपेट में लेने वाले घातक गलघोंटू रोग को लेकर भी विभाग सतर्क है। जिले के सभी विकास खंडों में 80 फीसदी वैक्सीन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। विभाग ने सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे अपने मवेशियों को बरसात के इन खतरनाक रोगों से बचाने के लिए समय रहते टीकाकरण करवाएं और फील्ड स्टाफ को सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें