फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो दिन छुट्टी के बाद अस्पताल में उमड़ी भीड़

Mon, 03 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
1597 रही ओपीडी, सुबह से कतार में लगे मरीज
विज्ञापन

भीड़ होने से फर्श पर बैठने के लिए मजबूर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन छुट्टी के बाद सोमवार को रोगियों और तीमारदारों की खासी भीड़ रही। मरीज अस्पताल खुलने से पहले ही पर्ची काउंटर पर लाइन में लग गए। शाम तक 1597 लोगों की ओपीडी रही। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। इसके अलावा दवा, फीस काउंटर, सरकारी और क्रस्ना लैब में मरीजों की कतारें रहीं।
विज्ञापन

ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इलाज करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सिरमौर, चौपाल समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इससे यहां भीड़ लगी रहती है। गर्मी अधिक होने के कारण अस्पताल में ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में स्त्री रोग, हड्डी रोग ओपीडी में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें