फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 03 Jun 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में ही मिला गली सड़ी हालत में शव
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के वार्ड चार में रहने वाले एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक का शव उनके घर में ही गली सड़ी हालत में ही पड़ा था। मृतक व्यक्ति घर में अकेला रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार वार्ड चार में रहने वाले कपिल शर्मा जब एक दो दिन से घर से बाहर नहीं निकले तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद को दी। इसके बाद वार्ड पार्षद ने मौके पर पहुंचकर घर में व्यक्ति का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी गीतांजलि ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें