फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद 12 महिला पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना

विज्ञापन
नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते हुए- स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में रविवार को आयोजित होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत खंड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में सभी महिला पोलिंग पार्टियों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास के बाद सभी 12 पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
यह पूर्वाभ्यास राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र ठाकुर और निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक सुरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर महिला पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन अत्यंत महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाना प्रत्येक मतदान कर्मी का पूर्ण उत्तरदायित्व है। उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाले नगर परिषद चुनाव के सफल संचालन के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र आहलूवालिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। प्रशिक्षित मतदान कर्मियों के सहयोग से नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें