घाईघाट स्कूल में ड्रेस कोड में अध्यापक। स्रोत: स्कूल प्रबंधक
सरकार की अधिसूचना से पहले ही स्कूलों ने ड्रेस कोड में आने लगे अध्यापक
ग्रे, वाइट शर्ट, ब्लैक पेंट और मजंटा ब्लैक कुर्ता, ब्लैक सलवार शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी चल रही है। लेकिन जिला सोलन के कुछ स्कूल ऐसे भी जहां पर पहले से ही स्कूलों में अध्यापकों ने अपने स्तर पर ड्रेस कोड शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले जिला सोलन के कुनिहार छात्र, छात्रा स्कूल और अब धर्मपुर घाईघाट स्कूल में भी इसे लागू कर दिया है। जिसमें सभी शिक्षक तय दिन के हिसाब से स्कूल में ड्रेस कोड में पहुंच रहे है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं। हालांकि इस पर शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार ड्रेस कोड तय करने की योजना तैयार कर रही है। जिला सोलन के कुनिहार छात्र, छात्रा, और घाईघाट स्कूल में विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी ड्रेस में स्कूल पहुंच रहे है। यह सरकारी स्कूल जिला के अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल बन गए है। विद्यार्थियों की वर्दियों के साथ रंग निर्धारित किया गया। डीईपी विजय प्रकाश ने बताया कि कुनिहार छात्र स्कूल में मंगलवार को ग्रे कमीज और काले रंग पेंट, शुक्रवार को सफेद कमीज और काले रंग की पेंट को शामिल किया है। जबकि सप्ताह के दो दिन बिना ड्रेस कोर्ड के भी अध्यापक स्कूल का सकते है। घाईघाट के प्रधानाचार्य अनिल बाली ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए सभी अध्यापकों की सहमति से स्कूल में ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिसके तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार के लिए महिला शिक्षकों के लिए मजंटा ब्लैक कुर्ता और ब्लैक सलवार, काले रंग का ब्लेजर और पुरुष के लिए ग्रे पेंट, डार्क वाइट शर्ट और काले रंग का ब्लेजर। इसके अलावा वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को महिला अध्यापकों के लिए स्टील ग्रे कुर्ता-सलवार और लाल रंग का ब्लेजर। पुरुष के लिए ग्रे पेंट, लाइट पलपिश शर्ट और काले रंग का ब्लेजर शामिल किया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टाफ के लिए ट्रेक सूट और सफेद रंग की टी-शर्ट निर्धारित किया गया है।
घाईघाट स्कूल में ड्रेस कोड में अध्यापक। स्रोत: स्कूल प्रबंधक