फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन, कंडाघाट व अर्की अस्पताल में आभा कार्ड से बनेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश किए जारी, क्यूआर कोड से जेनरेट होगा टोकन
विज्ञापन

विभाग करेगा मॉनिटरिंग, बिना आभा कार्ड पर्ची बनाने में लगेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के क्षेत्रीय अस्पताल, सिविल अस्पताल कंडाघाट और अर्की में आभा कार्ड से पर्ची बनाना अनिवार्य कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से भी इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। आभा कार्ड से पंजीकरण को लेकर जहां लोगों को आसानी होगी। वहीं, पर्ची काउंटर पर भी लंबी कतारों पर मरीजों को नहीं लगना पड़ेगा। खास बात यह है कि पर्ची काउंटर के पास लगे क्यूआर कोड को स्केन करते ही टोकन भी जनरेट हो जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन डाटा पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मियों के पास पहुंचेगा। टोकन नंबर बताते ही पर्ची का प्रिंट आउट मिल जाएगा। विभाग की ओर से कर्मचारियों को कार्ड बनाने को लेकर ट्रेनिंग भी दे दी है। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल में आभा कार्ड से पर्ची नहीं बनाई जा रही थी। जबकि अस्पताल के पास आभा कार्ड से पर्ची बनाने का पूरा सेटअप है। इसे देखते हुए अमर उजाला ने मुद्दे को उठाया और अब पर्ची को आभा कार्ड के जरिये अस्पताल प्रशासन को कहा गया है। इसे लेकर अब अस्पताल आने वाले मरीजों को आभा कार्ड साथ रखना होगा। अगर किसी के पास आभा कार्ड नहीं होगा उसे पुराने तरीके से ही पर्ची बनाने पर मजबूर होना पड़ेगा और लंबी कतार में लगना पड़ेगा। इससे मरीज का समय भी अधिक व्यर्थ होगा। दूसरी ओर मरीज यदि आभा कार्ड साथ रखता है तो कुछ ही देर में पर्ची बन जाएगी। इसी के साथ क्यूआर कोड का फोटो मोबाइल में रखने से घर बैठे भी कोई मरीज अपनी पर्ची बनाने के लिए टोकन जनरेट कर सकेगा। अब जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अस्पतालों को पर्ची बनाने के लिए जोर डाला है ताकि मरीजों को सुविधा दी जा सके। गौर रहे कि जिले में आभा कार्ड बनाने का 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभाग योजना का फायदा लोगों को देना चाहता है। इसे लेकर अधिसूचना भी अस्पतालों को दे दी गई है। आभा कार्ड से पर्ची बनाने से मरीज को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। वहीं, जब से मरीज उपचार आभा कार्ड के जरिए लेना शुरू करेगा तब से डाटा भी ऑनलाइन सेव रहेगा। इसी के साथ मरीज के टेस्ट और दवाओं का भी ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा।

क्षेत्रीय अस्पताल में ये व्यवस्था पूरी
क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते हैं। आभा आईडी से पर्ची सिस्टम शुरू करने के लिए व्यवस्था पूरी है। इसी के साथ प्रत्येक ओपीडी में कंप्यूटर सिस्टम लगा दिए गए हैं और इंटरनेट की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसी के साथ पूरे सर्वर को एक सीडैक एप्लीकेशन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन



मरीजों को साथ लाना होगा आभा कार्ड
जिले के अस्पतालों में अगर मरीज अगर उपचार के लिए जा रहे हैं तो वह अब अपने साथ आभा कार्ड रखें। यह कार्ड बीते महीनों में आशा वर्कर की ओर से जिले में बना दिए गए हैं। इस कार्ड का अभी तक लोग प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब मरीजों को आभा कार्ड के जरिए उपचार की सुविधा अस्पतालों में मिलेगी।
विज्ञापन



जिले के तीन अस्पताल जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल, सिविल अस्पताल अर्की और कंडाघाट में आभा कार्ड से पर्ची बनाने के लिए कहा गया है। बाकायदा इसके लिए आदेश भी सरकार ने जारी कर दिए हैं। अब लोगों को अस्पताल में पर्ची लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एप को स्कैन करते ही डाटा ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा।
-रविंद्र कुमार,कोऑडिनेटर, जिला स्वास्थ्य विभाग, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें