फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संस्कृत महाविद्यालय में प्राक शास्त्री के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मई तक बिना लेट फीस के लिए जा सकेंगे दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एचपीयू ने तिथि जारी कर दी है। यह दाखिला 6 से 16 मई के बीच में बिना अतिरिक्त शुल्क के होगा। उसके बाद 10 दिनों तक 10 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क लगेगा। संस्कृत महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डाॅ. नरेश चंद शर्मा ने सभी इच्छुक अभिभावकों से आग्रह किया है कि अंतिम तिथि से पहले सभी अपने बच्चों का दाखिला करवा लें। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए विद्यालय त्याग पत्र, विद्यालय का चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो-2, बोनाफाइड, आधार कार्ड के साथ शुल्क लगभग 3,500 रुपये आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें