सोलन। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल को चिकित्सा अधीक्षक सोलन का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। यह पद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा की सेवानिवृति के बाद से खाली चल रहा था। अब अतिरिक्त कार्यभार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है। डॉ. राजन उप्पल ने 1991 से दिग्गल अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग में बतौर चिकित्सक सेवाएं देनी शुरू कीं। इसके बाद एमडी मेडिसन के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए। राजपुरा में बतौर मेडिसन विशेषज्ञ सेवाएं दीं। करीब 12 वर्ष सेवाएं देने के बाद सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हुए। वहीं 2010 में बीएमओ बने। इसके बाद 2019 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर तैनात हुए। इसी बीच चिकित्सा अधीक्षक क्षय रोग अस्पताल का कार्यभार भी संभाला।