बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत वर्धमान चौक के पास पुलिस टीम ने एक रिहायशी कमरे से 5.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कमरे में हमीरपुर के दिनेश कुमार, सपना शर्मा पत्नी दिनेश कुमार निवासी नादौन, मदन मोहन और घुमारवीं निवासी अर्शद के कब्जे से 5.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बद्दी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।
गुरुकुंड में एक व्यक्ति से पकड़ी अवैध शराब
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के गुरुकुंड में जमराड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह के कब्जे से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।