फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर अभियंताओं को बना दिया कार्यकारी एसडीओ

Tue, 26 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ की सोलन इकाई की बैठक में जूनियर अभियंताओं को राजनैतिक फायदे के लिए कार्यकारी एसडीओ तैनात करने का मुद्दा खूब गूंजा। संघ ने आरोप लगाए की कुछ राजनेता अपने कामों को निकालने के लिए सीनियर अभियंताओं को दरकिनार करे जूनियर को एसडीओ का कार्यभार देने का दबाव बना रहे हैं। वह सफल भी हो रहे हैं। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विभाग से इस हीलाहवाली की जांच करने की मांग उठाई गई। साथ ही आला अधिकारियों से ऐसे आर्डर पास न करने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पवन चंदेल ने की। इस दौरान सदस्यों के द्वारा 10 सूत्री मांगपत्र कर चर्चा की गई। साथ ही अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। सदस्यों ने जेई और एएई की ज्येष्ठता सूची को ऑनलाइन किए जाने की बात कही। बैठक में संघ के पूर्व प्रधान ई प्रमोद कुमार, इस मौके पर ई जेएल कांत, ई राजेश शर्मा, ई राकेश शर्मा, ई प्रेम चंद, शिव कुमार और ई सतीश शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

मेडिकल व टीए बिल का वक्त पर भुगतान भी गूंजा
बैठक में मेडिकल और टीए बिलों का समय पर भुगतान न होने का मुद्दा भी खूब गूंजा। वक्ताओं ने कहा कि सयय पर मेडिकल बिल न मिलने से काफी परेशानी होती है। साथ ही टीए बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं होता है। अपनी जेब से खर्च करके टूअर आदि करने के बाद भी समय पर भुगतान न होने से परेशानी होती है। वहीं आर्थिक स्थिति भी डावांडोल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उठी मांगें
- सेवानिवृत्त हो चूके जेई की दोबारा भर्ति प्रक्रिया पर भी रोक लगे
- ठेकेदारी कार्य की गुणवत्ता में सुधार
- विभागीय कोर्ट केस व फारेस्ट केस पर हो बैठकें
- रोड साइड माइनिंग और इंक्रोचमेंट पर विस्तार से हो चर्चाएं
-डीपीआर/एस्टिमेट को आउटसोर्सिंग द्वारा तैयार हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें