फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तन, मन और धन का करता है नाश : डॉ. रंजन

विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य नशे पर जागरूक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी की नशा निवारण पर कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सोलन की ओर से नशा निवारण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों में लगाए। नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में क्लिनिकल मनोचिकित्सक काउंसिंग कर युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्हाेंने रेडक्रॉस सोसायटी के नशा निवारण पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी सोलन गोपाल सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी रविंद्र ने भी नशा निवारण विषय पर अपने बहुमूल्य विचार युवाओं के साथ साझा किए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. लेख राज कश्यप, प्रभार रेडक्रॉस सोलन सीमा मेहता, हरि दर्शन, शैलजा सहित लगभग 100 बच्चे इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें