फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पिपलूघाट से जयनगर वाया पंबर सड़क को दुरुस्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सोलन-सेयली बस को भी फिर से शुरू करने का किया आग्रह
अर्की विधायक ने सुनी समस्याएं, शीघ्र निपटाने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। पिपलूघाट से जयनगर वाया पंबर, सारवां सड़क को दुरुस्त करने की लोगों ने मांग की। सड़क को लेकर अर्की के विधायक संजय अवस्थी को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने बताया कि सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ लोगों ने सोलन से सेयली बस को भी पुन: शुरू करने की भी मांग उठाई। वहीं, विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। सोमवार को अर्की विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का उचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत 7 मार्च से होगी। इस कार्यक्रम को दूर-दराज की ग्राम पंचायत सारमा में करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपमंडल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें