स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंडा स्कूल में हुई प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों ने भी किए कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मपुर के समीप कंडा में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला महादेव अकादमी और एडीसी बड़ोग के बीच खेला गया, जिसमें महादेव अकादमी ने एडीसी बड़ोग को 36-28 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम पहाड़ी नाटी, गिद्दा व योगा की प्रस्तुति दी।
इस दौरान यंग फार्मर क्लब की और से स्कूल मैदान परिसर में फेंसिंग करवाने व पशुपालन भवन का जीर्णोद्धार करने बारे राशि की मांग की जिस पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूल मैदान को अच्छेे ढंग से निर्माण करने व जिला उपायुक्त सोलन के माध्यम से 15 लाख या जितनी भी राशि मौके पर लगेगी उसे देने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने स्थानीय पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी की मांग पर दो लाख रुपये से सड़क पर बनने वाली पुलिया व पचास हजार की राशि अन्य कार्याें के लिए देने की घोषणा की।