फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम ने चंबाघाट और सब्जी मंडी के पास से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम निगम सोलन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के वार्ड नंबर तीन चंबाघाट फ्लाईओवर के नीचे और एपीएमसी सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाया गया। निगम की ओर से यह कार्रवाई तहबाजारियों पर की गई, जो अवैध रूप से से सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाकर सामान बेच रहे थे। निगम की टीम ने चंबाघाट और मंडी के पास आवाजाही, सार्वजनिक स्थानों के उचित उपयोग और क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता और सुरक्षा के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। निगम के अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण को रोकने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। निगम की टीम में नगर निगम सोलन के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह और एसडीओ गोपी सिंह व अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें