बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगरी बद्दी में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज की है। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को वार्ड आठ स्थित हाउसिंग बोर्ड फेज-एक परिसर में संचालित मल्टी कुजीन रेस्तरां के बाहर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि शहर में किसी भी तरह का अनधिकृत निर्माण या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भवन निर्माण से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।