फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में अवैध खनन पर चार टिपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस चौकी जोगों की टीम ने रामपुर और सोबन माजरा क्षेत्र में चार टिपरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई 20 नवंबर की मध्यरात्रि को की गई। रामपुर खड्ड के पास तीन टिपरों में खनन सामग्री लदी पाई गई। सोबन माजरा के पास एक टिपर भी बजरी और पत्थरों से लदा हुआ पकड़ा गया। चारों टिपरों के चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। चालकों की पहचान हैप्पी, रणजीत सिंह, चेत राम और हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। ये चालक श्रीआनंदपुर साहिब और नालागढ़ तहसील के निवासी हैं। एसपी विनोद धीमान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें