फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में 50 शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा खंड बद्दी में शिक्षकों की शिक्षण क्षमता संवर्धन को लेकर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें करीब 50 शिक्षकों ने भाग लेकर बच्चों को पढ़ाने की नवीन तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी हासिल की। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों के कौशल विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। कार्यशाला में बच्चों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी की बुनियादी शिक्षा प्रभावी एवं रोचक तरीके से प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को खेल-खेल में सीखने की विधियों, विभिन्न गतिविधियों, शिक्षण सामग्री (टीएलएम), समूह कार्य और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाने के तरीके बताए गए। इन तकनीकों को कक्षा में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी आयु और कक्षा के अनुरूप बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताएं हासिल कर सके। कार्यशाला खंड समन्वयक पवना कुमारी की देखरेख में हुई। इसमें स्रोत व्यक्ति प्रीतपाल सिंह, बलजीत सैनी, गुरबचन लांबा और गुरदेव चंदेल ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें