जल्द पानी के कनेक्शन काटेगा निगम, डीसी कार्यालय भी सूची में शामिल
शहर के बड़े होटल कारोबारी और कई सरकारी कार्यालय सूची में शामिल
करीब एक करोड़ रुपये से अधिक राशि फंसी है निगम की, नहीं चुका रहे
सात वार्डों में दिए नोटिस, 10 दिनों में राशि नहीं दी तो कटेंगे पानी के कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कूड़े के बिल जमा न करने वाले शहर के सबसे बड़े डिफाॅल्टरों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करने वाला है। निगम ने सभी वार्डों से इन डिफाॅल्टरों की पहचान कर सूची तैयार कर दी है। इस सूची में सबसे बड़े 33 डिफाॅल्टरों के नाम हैं। इसमें शहर के बड़े होटलों, कारोबारियों समेत डीसी कार्यालय, पीडब्लूडी ऑफिस आदि शामिल हैं। इन डिफाॅल्टरों ने कई साल से बिलों का भुगतान नहीं किया है। वार्ड दो में सबसे ज्यादा 19 डिफाॅल्टर हैं इसमें डीसी कार्यालय और पीडब्लूडी कार्यालय भी शामिल हैं।
इन डिफाॅल्टरों में एक से 1,55,600 रुपये, दूसरे से 1,20,530, तीसरे से 68,500, चौथे से 93,260, पांचवें से 1,13,060, छठे से 88,310, सातवें से 66,070, आठवें से 70,960, नौवें से 2,33,150, दसवें से 84,280, 11वें से 1,05,150, 12वें से 66,900, 13वें से 72,580, 14वें से 52,330, 15वें से 72,580, 16वें से 70,880, 17वें से 72,080, 18वें से 72,080 और 19वें से 1,07,000 रुपये की राशि वसूलनी हैं। इसके अलावा वार्ड चार के 10 डिफॉल्टरों से 10,02,560 लाख रुपये की राशि वसूलनी हैं। इसमें एक से 1,71,610 रुपये, दूसरे से 86,670, तीसरे से 62,650, चौथे से 86,330, पांचवें से 1,28,100, छठे से 1,28,100, सातवें से 63,800, आठवें से 1,12,550, नवें से 71,200 और दसवें से 91,550 रुपये की राशि वसूलनी हैं। इसके अलावा वार्ड एक और तीन के एक-एक डिफॉल्टर से 85,000 रुपये और 81,200 रुपये की राशि वसूलनी है। वहीं वार्ड सात के दो डिफाॅल्टरों से 1,10,000 और 1,43,660 रुपये की राशि वसूलनी है।
शहर में कूड़ा बिल के 890 के करीब डिफाॅल्टर हैं जिनसे निगम ने एक करोड़ के करीब राशि वसूलनी है। निगम की ओर से इन डिफाॅल्टरों को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद भी इन्होंने कूड़े के बिलों का भुगतान नहीं किया। अब निगम ने इन डिफाॅल्टरों की सूची तैयार की है और इनके पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी है।
कोट
नोटिस मिलने के बावजूद भी कई डिफाॅल्टर कूड़े के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इन डिफाॅल्टरों की सूची तैयार कर दी गई है अब इनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं जो डिफाॅल्टर किस्तों में बिल जमा करवा रहे हैं लेकिन दूसरी के भुगतान में आनाकानी कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
- सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन