फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अच्छर पॉल कौशल बने राज्य कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं शिवालिक सोसायटी झाड़माजरी के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल को राज्य कोली कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित कोली कल्याण बोर्ड के लिए आठ शासकीय एवं 75 अशासकीय सदस्यों को नामित किया गया है। इसमें दून विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी अच्छर पाल कौशल को राज्य स्तरीय कोली कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य नामित किया गया। अच्छर पाल कौशल ने कोली कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन में उन्हें नामित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व दून के विधायक राम कुमार चौधरी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें