फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ फायरिंग मामला : आरोपी के पास नहीं था पिस्टल का लाइसेंस, अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल कहां से लाया पुलिस जांच करने में जुटी, घायल का पीजीआई में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में रामशहर रोड स्थित लकड़ी डिपो के पास एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी के पास पिस्टल का लाइसेंस तक नहीं था। अब पुलिस जांच करने में जुट गई है कि आरोपी यह पिस्टल कहां से लेकर लाया था। इस मामले में अब आरोपी को पिस्टल देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीबीएन में बीते एक माह में तीन मामले फायरिंग के आ चुके हैं जिससे लोगों में अब डर का माहौल है। बुधवार को आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के मात्र पांच घंटे में आरोपी साहिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नालागढ़ को खरड़ से गिरफ्तार किया था। इस घटना में नालागढ़ के वार्ड सात का रहने वाला मोहम्मद असलम उर्फ बल्लू पुत्र गुलाम रसूल घायल हुआ था जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पन्नर गांव के जोगिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह की शिकायत पर नालागढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपी ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी, उसका उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। अब यह जांच की जा रही है कि वह पिस्टल कहां से लाया था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें