फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: हरभजन के हत्या आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा

Thu, 03 Nov 2022 04:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह का नालागढ़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को नालागढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह के साथ भी प्रेम हो गया।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस रिमांड पर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के थाना पंचायत के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को दोबारा चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड पूरा होने पर उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह का नालागढ़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को नालागढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह के साथ भी प्रेम हो गया।

विज्ञापन


हरभजन सिंह भी बीच-बीच में युवती को फोन करता था जो इंद्रप्रीत को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने अपने साथी पिंजौर निवासी अमनदीप, भुड निवासी लखविंद्र और दीपक कुमार को मदद से हरभजन सिंह को फोन करके डोडूवाला चौक रात को 9:00 बजे बुलाया। वहां पर हरभजन सिंह को धारदार हथियारों से बुरी तरह से घायल कर झाड़ियों में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मानपुरा पुलिस ने चारों आरोपियों को कुछ घंटों में ही दबोच लिया था। पुलिस पूछताछ में युवती ने हरभजन से जान-पहचान की बात कबूली है। पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। इन्हें चार दिन और पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें